फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाड़ी छोड़ भागे डग्गामार वाहन के चालक

Sat, 25 Mar 2017 12:59 AM IST
Amar ujala
विज्ञापन
डेमो - फोटो : demo pic
विज्ञापन

विज्ञापन
नगर में विभिन्न मार्गों पर डग्गेमारी करने वाले वाहनों के खिलाफ शुक्रवार को प्रशासन, पुलिस और परिवहन विभाग ने संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया। दर्जनभर वाहनों के चालन काटे गए। वहीं कई वाहन चालक वाहन सड़क पर छोड़कर ही भाग निकले। जिन्हें कब्जे में ले लिया गया है। 
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी राकेश कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक हरेंद्र यादव एवं एआरटीओ आनंद निर्मल स्वयं इस चेकिंग अभियान के लिए निकले। देर शाम रोडवेज बस स्टैंड के पास से डग्गेमार वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया गया। एटा, सोरों की ओर डग्गेमारी करने वाली बसों को यहां टीम ने सवारी भरते और ले जाते हुए पकड़ा, वहीं डग्गेमारी लगी जीपें भी पकड़ी गईं। बस स्टैंड इलाके में करीब दो घंटे तक यह अभियान चला। अभियान को देखकर तमाम वाहन को चालकों ने बाहरी इलाकों पर ही रोक दिया। वहीं इसके बाद काली नदी तक पुलिस और प्रशासन की टीम कार्रवाई करते हुए घूमी। बिलराम गेट की चौकी प्रभारी इंदू वर्मा ने दुपहिया वाहनों का चेकिंग अभियान चलाकर 8600 रुपये का समन शुल्क वसूला। एएसपी हरेंद्र यादव ने कहा कि डग्गेमार वाहनों के खिलाफ ऐसे ही अभियान चलाकर वाहनों को जब्त करके सीज किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें