फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: ठगी पीड़ितों ने तहसील में दिया धरना

Fri, 21 Mar 2025 06:06 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
अलीगंज तहसील में धरना देते ठगी पीड़ित लोग। - फोटो : अलीगंज तहसील में धरना देते ठगी पीड़ित लोग।
विज्ञापन
एटा। अलीगंज तहसील में विभिन्न जमाकर्ता कंपनियों के ठगी पीड़ितों ने शुक्रवार को तहसील में धरना दिया। एसडीएम विपिन कुमार मोरल को ज्ञापन सौंपा। अपनी जमा धनराशि वापस कराए जाने की गुहार लगाई।
विज्ञापन

एसडीएम को सौंपे ज्ञापन में पर्ल्स, सहारा, लक, कल्पतरू आदि कंपनी का जिक्र करते हुए कहा है कि ये कंपनियां लोगों का लाखों-करोड़ों रुपये हड़प कर गई हैं। जीवनभर की धनराशि डूबने पर लोग परेशान हैं। परेशान लोगों ने ठगी पीड़ित जमाकर्ता संगठन का गठन कर रखा है। इस संगठन के माध्यम से कई बार मुख्यालय पर भी प्रदर्शन कर ज्ञापन दिए जा चुके हैं।
शुक्रवार को संगठन के जिलाध्यक्ष प्रेमपाल सिंह के नेतृत्व में तहसील में प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया गया। राघवेंद्र सोलंकी ने बताया कि देश में चिटफंड सेक्टर में लगभग तीन लाख कंपनियां लोगों की जमापूंजी हड़प कर चुकी हैं। कई जमाकर्ता आत्महत्या कर चुके हैं। पूर्व में कलेक्ट्रेट पर हजारों की संख्या में लोग प्रदर्शन कर चुके हैं। एसडीएम ने सक्षम अधिकारियों से वार्ता कर समस्या के समाधान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें