फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: रोजगार ऋण के नाम पर धोखाधड़ी, बैंक प्रबंधक व फील्ड ऑफिसर पर रिपोर्ट

Wed, 25 Oct 2023 11:13 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत एक व्यक्ति का 9.50 लाख रुपये ऋण की फाइल स्वीकृत हुई। आरोप है कि ऋण स्वीकृत करने के लिए उससे 2.70 लाख रुपये धोखाधड़ी से जमा करा लिए। अनुचित लाभ न मिलने पर फाइल कैंसिल कर दी। धार्मिक भावनाओं को भी ठेस पहुंचाने का आरोप है। अदालत के आदेश पर बैंक प्रबंधक और फील्ड ऑफिसर पर थाना मलावन में रिपोर्ट दर्ज दर्ज की गई है।
विज्ञापन

सकीट थाना क्षेत्र के मोहल्ला सराय निवासी शकील खां ने बताया कि शिकोहाबाद रोड स्थित राजकोट पर रेडीमेड गारमेंट की दुकान खोलने के लिए उसने आवेदन किया था। आसपुर स्थित केनरा बैंक में पत्रावली पहुंची। जहां से 9.50 लाख रुपये का ऋण स्वीकृत करने के लिए पात्र माना। बैंक प्रबंधक ने फाइल पास कर दी। फील्ड ऑफिसर पलाश सेंगर ने ऋण स्वीकृत कराने का झांसा देकर 25 हजार रुपये सालाना बीमा, 1.70 लाख की एफडी और 75 हजार रुपये मार्जिन मनी बैंक में जमा करा लिए।
इसके बाद पलास षड्यंत्र के तहत धोखा देने के लिए हेराफेरी की बातें करने लगा। 25 अगस्त को जातिगत व धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाते हुए गाली-गलौज की। बैंक का झूठा केस लगाने, जान व माल की धमकी दी। अनुचित लाभ न मिलने की वजह से फाइल निरस्त कर भगा दिया। बताया कि बीमा का रुपया वापस नहीं होगा और मार्जिन मनी में कटौती होगी। थाना प्रभारी देवेंद्र नाथ मिश्रा ने बताया कि अदालत का आदेश मिला था, जिस पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच शुरू करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें