एटा। कोतवाली देहात क्षेत्र स्थित गांव कमसान नहर पुल पर रविवार की शाम करीब चार बजे एक युवक ने खुद को आग लगा ली और नहर में कूद गया। इसे देखकर आसपास के लोग शोर मचाने लगे। इस दौरान दो गोताखोर युवक को बचाने के लिए नहर में कूद गए और उसे किसी तरह से बाहर निकाला। युवक 80 फीसदी झुलस चुका है। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
प्रत्यक्षदर्शी और गोताखोर जुगेंद्र सिंह यादव व सुरेंद्र सिंह ने बताया है कि युवक की उम्र करीब 30 से 35 वर्ष के बीच है। युवक ने ज्वलनशील पदार्थ अपने ऊपर उड़ेलकर आग लगा ली और इसके बाद वह नहर में कूद गया। शोर मचने पर वे दोनों लोग मौके पर पहुंच गए और उसे बचाने के लिए नहर में छलांग लगा दी। युवक को किसी तरह से बाहर निकाल लिया गया। युवक से काफी नाम पता पूछने का प्रयास किया गया, लेकिन उसने कुछ भी नहीं बताया। आग लगने से युवक करीब 80 फीसदी जल चुका है। पुलिस को खबर दी गई और युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने भी युवक से काफी जानकारी करने का प्रयास किया, मगर वह कुछ भी बताने को तैयार नहीं है। गंभीर हालत में युवक को जिला अस्पताल में भर्ती करके इलाज शुरू कर दी गई है।