फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए चार शिक्षकों ने किया आवेदन

Fri, 24 Jul 2026 12:58 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। राज्य शिक्षक पुरस्कार के प्रति जिले के शिक्षकों का उत्साह इस वर्ष फीका नजर आ रहा है। पिछले वर्ष जहां जिले से सात शिक्षकों ने आवेदन किया था, वहीं इस बार केवल चार ने ही दावेदारी पेश की है। आवेदन गिरावट शिक्षा विभाग में भी चर्चा का विषय बन गई है।
विज्ञापन

इस वर्ष प्राथमिक विद्यालय पिदौरा के सहायक अध्यापक ओमवीर सिंह, उच्च प्राथमिक विद्यालय अहमद नगर कलां के सहायक अध्यापक विपिन कुमार, कंपोजिट विद्यालय महानमई के सहायक अध्यापक साधु सिंह और प्राथमिक विद्यालय मलावन प्रथम के प्रधानाध्यापक रामनरेश ने राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए आवेदन किया है। चार आवेदन में एक शिक्षक का आवेदन निरस्त होेने की आशंका है। बीएसए अनुपम अवस्थी ने बताया कि इसमें एक शिक्षक ने अपनी ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी नहीं की है जिससे उनका आवेदन निरस्त हो सकता है। बताया कि पिछले वर्ष जिले से सात शिक्षकों ने आवेदन किया था। इनमें से तीन शिक्षकों का चयन होने के बाद वह लखनऊ में आयोजित राज्य स्तरीय चयन प्रक्रिया में शामिल हुए थे। इसके बावजूद इस बार आवेदनकर्ताओं की संख्या घटकर चार रह जाना कई सवाल खड़े कर रहा है। शिक्षकों का मानना है कि पुरस्कार के लिए जटिल आवेदन प्रक्रिया, उपलब्धियों के व्यापक दस्तावेज जुटाने की अनिवार्यता और चयन की अनिश्चितता के कारण कई शिक्षक आवेदन से पीछे हट रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें