फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: मंडल स्तरीय ट्रायल में जिले के चार खिलाड़ियों का चयन

Sun, 21 Sep 2025 05:24 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। प्रदेश स्तरीय जूनियर बालक-बालिका बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए रविवार को अलीगढ़ में मंडल स्तरीय चयन ट्रायल हुए। इसमें जिले के 4 खिलाड़ियों का चयन हुआ है। ये अयोध्या स्पोर्ट्स स्टेडियम में 23 से 26 सितंबर तक होने वाली प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन

उप क्रीड़ा अधिकारी पूजा भट्ट से बताया कि जिले से श्रेष्ठा गहलौत व प्रज्ञा सिंह चौहान बालिका वर्ग में चयनित हुई हैं। वहीं मयंक कुमार व सक्षम चौहान ने बालक वर्ग में जगह बनाई है। चयनित खिलाड़ी अब अलीगढ़ मंडल की ओर से प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। पूजा भट्ट ने चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जिले के खिलाड़ी लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। खिलाड़ियों पर भरोसा है कि वह प्रदेश स्तरीय जूनियर प्रतियोगिता में मंडल स्तर की ओर से जिले का नाम रोशन करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें