फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: मेडिकल कॉलेज में जांच में मलेरिया के 4 मरीज मिले

Tue, 23 Sep 2025 05:40 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। मेडिकल कॉलेज में मलेरिया के मंगलवार को कुल 4 मरीज मिले। इन्हें संचारी रोग वार्ड में भर्ती कर उपचार शुरू किया गया है। वहीं स्वास्थ्य विभाग के पोर्टल पर मलेरिया के दो और मरीज मिले। अब तक कुल 51 मरीज पोर्टल पर मिल चुके हैं।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के संचारी रोग वार्ड में भर्ती मेवाराम (70) निवासी चमन नगरिया ने बताया कि 5 दिन से बुखार आ रहा था। गांव में दवा लेने के बाद भी कोई आराम नहीं मिला। सोमवार को मेडिकल कॉलेज में दवा लेने के लिए आए। यहां पर चिकित्सकों ने मलेरिया की जांच कराई जिसमें पुष्टि हुई। वहीं डांडा नगला बीच के चाचा भतीजी को मलेरिया निकला। लाडो (8) और गौरव (15) को मलेरिया निकला। इन्हें संचारी रोग वार्ड में भर्ती किया गया है।
वहीं देवेंद्र (28) निवासी मानपुर कॉलोनी ने बताया कि 6 दिन से बुखार आ रहा था। सिर में दर्द और बुखार हमेशा बना रहता था। सोमवार को मेडिकल कॉलेज में दवा लेने के लिए पहुंचे यहां पर चिकित्सकों ने मलेरिया की जांच कराई जिसमें पुष्टि हुई। सभी को संचारी रोग वार्ड में भर्ती किया गया। वहीं स्वास्थ्य विभाग के यूडीपीएस पोर्टल पर गंगा प्रसाद (40) निवासी नई बस्ती और निशांत (15) निवासी नगरसेन वाली गली मलेरिया पीड़ित मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम दोनों जगह कैंप लगाकर अन्य लोगों की मलेरिया व डेंगू की जांच करा रही है।
विज्ञापन

वहीं मेडिकल कॉलेज में विभिन्न बीमारियों को लेकर मंगलवार को करीब 2600 मरीजों ने पर्चे बनवाए। मेडिसिन विभाग में करीब 700 मरीजों ने वायरल बुखार, पेट दर्द, सिर दर्द, मलेरिया व डेंगू आदि बुखार की दवाएं लीं। चिकित्सकों ने गंभीर मरीजों की मलेरिया व डेंगू की जांच कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें