फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार डिग्री पारे के साथ रही गलन भरी सर्दी

Tue, 23 Dec 2014 12:05 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
ठंड और कोहरे का कहर जारी है। सोमवार को भी तापमान चार डिग्री पर टिका रहा। घने कोहरे से जनजीवन प्रभावित रहा। दिन में चली हवाओं ने सूर्यदेव की रोशनी को भी फीका कर दिया। शाम को गलन और बढ़ गई। यूनतम तापमान चार डिग्री रहा।
विज्ञापन



सर्दी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। सोमवार सुबह की गलन से लोग सिहर उठे। दोपहर को धूप निकली लेकिन सर्दी से राहत नहीं दे सकी। सोमवार का तापमान भी चार डिग्री रहा। कोहरे के चलते सड़कों पर सन्नाटा दिखाई दिया। वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गए। दिन में भी हेड लाइट जलाकर वाहन चल रहे थे। वहीं कपड़े भी नहीं सूख पा रहे हैं।


पशुपालकों के लिए सूखी जगह का संकट है। ऐसे में यह लोग जगह बदल-बदल कर पश्ुाओं को सड़क किनारे बांधने को मजबूर हैं। ठंड के चलते स्कूलों में छात्र संख्या कम हो गई है। वहीं बाल रोग विशेषज्ञों के यहां खांसी, जुकाम, बुखार से पीड़ित बच्चों की कतार लगी हुई है।  
विज्ञापन


स्कूलों में 25 तक छुट्टी
जिला प्रशासन ने ठंड के चलते 24 दिसंबर का विशेष अवकाश घोषित कर दिया है। प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक सुनील कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एसएस यादव ने डीएम के निर्देश पर 24 दिसंबर को जनपदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, यूपी और केंद्रीय बोर्ड से संचालित माध्यमिक संस्थाओं में विशेष अवकाश घोषित किया है। 23 और 25 दिसंबर का सार्वजनिक अवकाश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें