फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्विलांस टीम ने पकड़ी दो अवैध शस्त्र फैक्ट्री

Fri, 26 Feb 2016 11:30 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
सर्विलांस टीम और सोरों थाना पुलिस ने दो अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने शुक्रवार को फैक्ट्री मे बनाए गए असलाह और उपकरण बरामद किए हैं। चार आरोपियों को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक सुनील सिंह ने पत्रकार वार्ता में बताया सर्विलांस टीम के प्रभारी लाखन सिंह को गांव रायपुर पटना में अवैध शस्त्र फैक्ट्री संचालित होने की जानकारी मिली। इस सूचना पर सर्विलांस टीम ने सोरों की पुलिस टीम के साथ गांव में दबिश दी। गांव के बाहर ट्यूबवेल के पास दो स्थानों पर दो शस्त्र फैक्ट्री संचालित पाई गईं। इनका संचालन पप्पू, जयपाल निवासी रायपुर पटना, संज निवासी बरकुला और विजय सिंह निवासी चतरी कर रहे थे। चारों आरोपियों को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार किया और 315 बोर की तैयार रायफल, एक तमंचा, कारतूस अध बने शस्त्र और उपकरण बरामद किए। इस मामले में सोरों पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर आरोपियों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें