फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर किनारे शव मिलने से फैली सनसनी

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। नहर किनारे युवक का शव मिलने से मंगलवार की सुबह सनसनी फैल गई। घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। पुलिस को तलाशी के दौरान एक डायरी मिली। इसमें लिखे मोबाइल नंबर पर सूचना देकर घरवालों को बुलाया गया।
विज्ञापन

थाना पिलुआ क्षेत्र के गांव दरिगपुर के नजदीक हजारा नहर की पटरी के किनारे नरेश कुमार (24) पुत्र लेखराज सिंह निवासी नदरई थाना व जिला कासगंज का शव ग्रामीणों को पड़ा दिखा। पुलिस को युवक की जेब से एक डायरी व आधार कार्ड मिला। डायरी में तमाम मोबाइल नंबर लिखे हुए थे। एक नंबर पर पुलिस ने कॉल कर युवक के बारे में बताया। जानकारी होते ही घरवाले रोते-बिलखते जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने बताया कि घर में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। तीन फरवरी को नरेश घर से गायब हो गया। काफी तलाश के बाद भी उसकी कोई सूचना नहीं मिली। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव घरवालों को सौंप दिया। अभी तक तहरीर नहीं दी गई है।
गर्दन पड़ गई थी काली
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक की गर्दन काली पड़ चुकी थी। चोट के निशान भी थे। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि कहीं उसकी गला दबाकर हत्या तो नहीं की गई।
विज्ञापन

तहरीर के आधार पर होगी कार्रवाई
पिलुआ थाना क्षेत्र में नहर किनारे युवक का शव मिला है। युवक की पहचान हो गई है, नदरई जिला कासगंज का रहने वाला है। परिजनों को पोस्टमार्टम कराकर शव सौंप दिया गया है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

संजय कुमार, एएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें