एटा। अधिवक्ता की बेटी के मोबाइल पर आपत्तिजनक मैसेज और फोटो भेजने वाले के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है।
थाना जलेसर में एक अधिवक्ता ने तहरीर देकर बताया कि नीरज पुत्र रवेंद्र सिंह व एक अन्य व्यक्ति बेटी की फेसबुक आईडी पर जानबूझकर आपत्तिजनक मैसेज और फोटो भेजता है। पहले बेटी ने आरोपी की हरकतों को नजरअंदाज कर दिया। बाद बेटी ने मना किया, लेकिन बावजूद इसके नीरज अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। बेटी जब उदास रहने लगी तो उसकी मां ने परेशानी का कारण पूछा। बेटी ने आरोपी के बारे में पूरी जानकारी दी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। प्रभारी निरीक्षक महाराज सिंह ने बताया है कि फेसबुक आईडी पर तमाम तरह के मैसेज किए गए हैं। इसकी जांच करने के बाद ही पता चलेगा कि आखिर मामला किस तरह का है।