फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: ठेल व्यापारी को बनाया बंधक, जबरन नाम करा ली जमीन...कोर्ट के आदेश पर सपा के पूर्व विधायक के भाई गिरफ्तार

Mon, 05 May 2025 12:43 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

एटा की अलीगंज विधानसभा से सपा के पूर्व विधायक के भाई को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उन पर ठेल व्यापारी को बंधक बनाकर जबरन जमीन का बैनामा कराने का आरोप है। ये गिरफ्तारी कोर्ट से गैर जमानती वारंट के आधार पर की गई। 
 
विज्ञापन
सपा नेता जुगेंद्र सिंह यादव और रामेश्वर सिंह यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा के थाना जसरथपुर पुलिस ने सपा के पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव के भाई रविंद्र यादव उर्फ मुखिया को पैतृक गांव अमृतपुर रघूपुर से गिरफ्तार किया है। न्यायालय द्वारा जारी गैर जमानती वारंट के आधार पर गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
विज्ञापन


थाना जसरथपुर में मई 2022 में पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव, उनके छोटे भाई पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह यादव सहित उनके आठ परिजन पर जैथरा कस्बे के ठेल व्यापारी रामेश्वर दयाल सकटू ने केस दर्ज कराया था। बंधक बनाकर जबरन जमीन हड़पने और पीटने का आरोप लगाया था। यह मामला अदालत में विचाराधीन है।

सपा नेता रामेश्वर सिंह यादव और उनके छोटे भाई जुगेंद्र सिंह यादव जेल में निरुद्ध हैं। रामेश्वर सिंह अलीगढ़ और जुगेंद्र सिंह एटा की जेल में हैं। अदालत में रविंद्र के हाजिर न होने पर उनका गैर जमानती वारंट जारी किया गया। सीओ अलीगंज सुधांशु शेखर ने बताया कि अदालत द्वारा जारी वारंट के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें