फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: बुखार से माैतों पर पूर्व सांसद काे घेरा

Sun, 11 Oct 2026 11:40 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
गांव गढ़ौली में फैली ​बीमारी का हाल जानते भाजपा के पूर्व सांसद राजवीर सिंह। संवाद
विज्ञापन
मिरहची। डेंगू और वायरल बुखार से लगातार हो रही मौतों से रसूलपुर गढ़ौली के ग्रामीणों का गुस्सा रविवार को फूट पड़ा। पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे पूर्व सांसद राजवीर सिंह उर्फ राजू भैया और मारहरा विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी को ग्रामीणों ने घेर लिया।
विज्ञापन


दूषित पेयजल, गंदगी और स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली पर नाराजगी जताते हुए ग्रामीणों ने समय पर मदद नहीं मिलने का आरोप लगाया।
पूर्व सांसद ने मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की। ग्रामीणों की समस्याएं सुनने के बाद उन्होंने अधिकारियों से बात कर बुखार पीड़ितों को एटा मेडिकल कॉलेज पहुंचाने के लिए 20 एंबुलेंस और अतिरिक्त बसों की व्यवस्था कराने का भरोसा दिया।
साथ ही एटा और अलीगढ़ के विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीमें बुलाकर बेहतर उपचार दिलाने तथा गांव में स्वास्थ्य शिविर जारी रखने की बात कही।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कई दिनों से बुखार फैलने के बावजूद प्रभावी कदम नहीं उठाए गए। उन्होंने दूषित पानी, गंदगी और भरी नालियों की समस्या उठाई।

पूर्व सांसद ने व्यवस्थाओं में चूक स्वीकारते हुए लापरवाही मिलने पर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया। गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर मरीजों के नमूने ले रही हैं। ग्रामीणों ने बीमारी पर प्रभावी नियंत्रण और स्थायी समाधान की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें