फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन दरोगा को पेड़ काटने से मना करने पर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। पेड़ काटने से मना करने पर बृहस्पतिवार की शाम को कुछ लोगों ने एक वन दरोगा पीट दिया। इसके बाद वन दरोगा ने मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों को पकड़ लिया। आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने पुलिस से भी मारपीट और फायरिंग की। पुलिस ने शुक्रवार को सभी आरोपियों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

ने चेकिंग के दौरान पेड़ कटता देखा तो विरोध जताकर पेड़ काटने से इनकार किया। इस पर लकड़ी माफिया ने वन दरोगा को पीट दिया। पुलिस को वन दरोगा ने खबर देकर बुला लिया तो आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस के साथ मारपीट की और फायरिंग कर दी। पुलिस ने तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।
थाना जलेसर क्षेत्र के गांव नगला घनी में बृहस्पतिवार की शाम अनुराग सिंह निवासी गोलनगर थाना जलेसर ने अपने बाग से हरे पेड़ काटने की सूचना वन दरोगा शेरपाल सिंह (रेंज जलेसर) को दी। सूचना पर पहुंचे वन दरोगा ने देखा तो पेड़ काटने वालों को मना किया। आरोप है कि इसी बात को लेकर समीम व नसीम निवासी अग्रयान थाना जलेसर और रतन सिंह निवासी रम्पुरा थाना जलेसर ने वन दरोगा को पीट दिया। वन दरोगा ने इसकी खबर पुलिस को दी।
विज्ञापन

सूचना मिलने के बाद एसएसआई सुरेंद्र पाल शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस पार्टी को देखकर आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने किसी तरह से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पुलिस के साथ अभद्रता कर मारपीट भी की गई।
एसएसआई को थाना से फोर्स बुलानी पड़ी तब जाकर तीनों को थाना तक लेकर पहुंचे। वन दरोगा शेरपाल सिंह की ओर से आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई। वहीं दूसरी रिपोर्ट एसएसआई सुरेंद्रपाल शर्मा ने दर्ज कराई है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को शुक्रवार की सुबह जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें