द्वितीय चरण के चुनाव के लिए फोर्स रवाना
- फोटो : Amar Ujala
विधानसभा चुनाव में प्रथम चरण के तहत जिला एटा में शांतिपूर्ण मतदान हुआ। चारों विधानसभा में से किसी भी विधानसभा पर हिंसा नही हुई। प्रत्येक बूथ पर तैनात अर्द्धसैनिक बल के चलते जिले में शांतिपूर्ण चुनाव हुआ और अब द्वितीय चरण में बरेली, बदायूं सहित अन्य जिलों में होने वाले चुनाव को भी शांतिपूर्ण कराने को लेकर अर्द्धसैनिक बल तथा स्थानीय रवाना हो चुका है। रविवार को रवाना हुए अर्द्धसैनिक बलों के साथ-साथ जिले के पुलिसकर्मियों की भी ड्यूटी लगाई है। जिले से करीब छह सौ पुलिसकर्मियों की जिला बरेली, बदायूं में ड्यूटी लगाई गई है। जिसमें सब इंस्पेक्टर 58, हैडकांस्टेबल 41 सहित पांच सौ एक सिपाही की ड्यूटी लगाई है। सीओ सदर निवेश कटियार ने बताया कि जिले से फोर्स रवाना हो गया है।
250 होमगार्ड भी हुए रवाना
जिला कमांडेंट अधिकारी अनिल सिंह ने बताया कि द्वितीय चरण के मतदान को लेकर 250 होमगार्ड रवाना हो गए। जिले के होमगार्ड पांच चरण में होने वाले मतदान में शामिल रहेंगे। रविवार की देर शाम सभी होमगार्ड को रवाना कर दिया गया है। प्रथम चरण में 3200 होमगार्ड शामिल थे, जिसमें कुछ बाहरी जिलों के भी होमगार्ड थे।