फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: खाद्य सुरक्षा टीम की कार्रवाई, चाय के पैकेट सील किए

Mon, 12 Oct 2026 11:30 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने सोमवार को मारहरा क्षेत्र में विशेष निरीक्षण अभियान चलाया। इस दौरान वाहन से चाय का नमूना संग्रहित करने के साथ करीब 20 हजार रुपये कीमत की चाय सील की गई।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त खाद्य विजय कुमार वर्मा के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी विमल कुमार ने हनुमान चौक, बाग मारहरा के पास वाहन संख्या की जांच की। वाहन में 200 ग्राम के पैकेट में ‘खास टी’ चाय रखी हुई थी। टीम ने चाय का विधिक नमूना जांच के लिए संग्रहित किया।
कार्रवाई के दौरान विक्रेता पंकज सिंह निवासी ग्राम बहुत बढ़ादा, पीओ डुंडवारा, थाना गंज डुंडवारा, जनपद कासगंज के पास से चाय की चार बोरियां बरामद हुईं। इनमें कुल 396 पैकेट थे। टीम ने सभी पैकेट सील कर खाद्य कारोबारी की सुपुर्दगी में दे दिए। सहायक आयुक्त खाद्य विजय कुमार ने बताया कि चाय की अनुमानित कीमत करीब 20 हजार रुपये है। संग्रहित नमूने को जांच के लिए राजकीय खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें