फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लाक में नामांकन दाखिल हुए

Fri, 20 Nov 2015 11:53 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
दूसरे चरण के नामांकन के अंतिम दिन विकास खंड सकीट और शीतलपुर में उम्मीदवारों की जबरदस्त भीड़ उमड़ी तो ड्यूटी में लगे कर्मचारियों के पसीने छूट गए। इसके चलते शुक्रवार देर शाम तक नामांकन प्रक्रिया चलती रही और प्रत्याशी लाइन में खड़े दिखाई दिए। समर्थकों की भीड़ से दोनों कस्बे में जाम के हालात रहे। दूसरे चरण की नामांकन प्रक्रिया पूरी होने पर शनिवार, सोमवार को नामांकन पत्रों की जांच की होगी।
विज्ञापन

 शुक्रवार को गुरुवार की अपेक्षा सकीट और शीलतपुर में ज्यादा प्रत्याशी समर्थकों संग नामांकन कराने पहुंचे। इसके चलते अधिकारी देर शाम तक उम्मीदवारों से नामांकन करने को मजबूर हो गए। कार्यालय पर आने वाली उम्मीदवारों के समर्थकों की भीड़ को पुलिस प्रशासन ने कार्यालय से काफी दूर ही रोक दिया था। इसके बावजूद विकास खंड कार्यालय पर उम्मीदवारों और उनके प्रस्तावकों की भीड़ नजर आ रही थी। बता दें कि नामांकन कार्यालय परिसर में उम्मीदवारों के साथ उनके प्रस्तावकों को ही अंदर जाने की इजाजत है। दोनो ब्लॉक में कुल कितने नामांकन हुए देर रात पता चल पाएगा।  
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें