फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फॉलोअप: करंट लगने से हुई थी युवक की मौत,

Thu, 10 Jul 2025 05:50 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पुष्टि की गई है। मामला थाना मलावन के गांव नगला रामजीत का है। मृतक के पिता ने गांव के ही युवक पर कार चढ़ाकर हत्या करने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन

गांव नगला रामजीत निवासी यादराम सिंह ने बताया कि बेटा सर्वेश कुमार मंगलवार रात शौच करके घर लौट रहा था। आरोप लगाया कि गांव के ही एक युवक ने बेटे के ऊपर कार चढ़ा दी। जब वह गंभीर रूप से घायल हो गया तो कार पीछे करके ऊपर से पहिया निकाल दिया जिसके कारण सर्वेश की मौके पर ही मौत हो गई।
चिकित्सकों के पैनल से वीडियोग्राफी कराते हुए शव का पोस्टमार्टम कराया गया। रिपोर्ट में सर्वेश की पीठ पर करंट लगने से मौत होना बताया गया है। सीओ सकीट कीर्तिका सिंह ने बताया कि पीएम रिपोर्ट के आधार पर ही घटना की गहनता के साथ विवेचना की जाएगी जो भी तथ्य निकलकर आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें