फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फॉलोअप : पोस्टमार्टम रिपोर्ट में नहीं हो सका मौत के कारण का खुलासा

Mon, 28 Apr 2025 05:14 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। थाना निधौली कलां के गांव रामनगर जिटौली में रविवार की सुबह महिला का शव चारपाई पर अर्धनग्न अवस्था में मिला था। पति ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। जबकि दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन

गांव रामनगर निवासी हवलदार सिंह ने बताया कि शनिवार को परिवार के भतीजे के शादी थी। उसकी बरात में शामिल होकर गए थे। छोटा बेटा शिवम भी साथ गया था। रविवार सुबह लगभग 5 बजे बरात से लौटे। घर के दरवाजे पर पहुंचकर आवाज लगाई, मगर अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। पीछे की दीवार फांदकर बेटा अंदर पहुंचा तो पत्नी ममता का शव अर्धनग्न अवस्था में मिला। सूचना पर पुलिस, डॉग स्क्वैड और फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची। गहनता के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया।
सीओ जलेसर ज्ञानेंद्र प्रताप ने बताया कि घटना की गहनता के साथ जांच-पड़ताल की जा रही है। पीड़ित हवलदार सिंह ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ घर में घुसकर पत्नी को पीटने और ह्त्या करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसी एंगल से पुलिस आगे की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या के कारण का खुलासा नहीं हो सका है, इसलिए बिसरा सुरक्षित रखा गया है। पति ने दुष्कर्म की आशंका जताई थी, लेकिन जांच में पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें