फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस दिन में छह मोहल्लों में ही हो पाई फॉगिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। संचारी रोग नियंत्रण अभियान चल रहा है। शहर के सभी 25 वार्डों में विशेष साफ-सफाई, फॉगिंग और एंटी लार्वा स्प्रे कराने के निर्देश हैं। लेकिन पालिका की लापरवाही और सुस्ती अभियान पर भारी पड़ रही है। दस दिन में केवल छह मोहल्लों में ही फॉगिंग कराई जा सकी है। 20 दिन में शेष 19 मोहल्लों में काम करना मुश्किल नजर आ रहा है।
विज्ञापन

एक जुलाई से संचारी रोग अभियान शुरू हुआ है, जो 30 जुलाई तक चलेगा। अभियान को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग सहित 12 विभागों का सहयोग लिया जा रहा है। विभागों से माइक्रोप्लान भी लिया गया है। जहां नगर पालिका को शहर के 25 वार्ड में फॉगिंग और साफ-सफाई करने का लक्ष्य दिया गया है। इसके तहत पालिका ने 10 जुलाई तक शहर के छह वार्ड में फॉगिंग आदि कराई है। इसको लेकर प्रभारी जिला मलेरिया अधिकारी लोकमन सिंह ने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने कहा है कि बरसात शुरू होने वाली है, इससे पहले ही सभी वार्ड में फॉगिंग करा दी जाए ताकि मच्छर न पनप सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें