फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के दो भाई बहिन ने राज्य स्तरीय युवा नेतृत्व प्रशिक्षण में किया प्रतिभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। मिरहची के भाई-बहन क्षेत्र के युवाओं को तरक्की के रास्ते पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेंगे। युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग की ओर से राज्य स्तरीय युवा नेतृत्व प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन ऑनलाइन कराया गया। इसमें इन भाई-बहन ने प्रतिभाग किया। यह ऑनलाइन प्रशिक्षण सात जुलाई तक संचालित किया गया।
विज्ञापन

युवा कल्याण अधिकारी सिराजुद्दीन ने बताया कि पांच से सात जुलाई तक राज्य स्तरीय युवा नेतृत्व प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन ऑनलाइन किया गया। इसमें नेत्रपाल सिंह के पुत्र प्रतीक चौधरी और पुत्री आरती सिंह निवासी मिरहची ने प्रतिभाग किया। वर्चुअल क्लास में दोनों लोगों को पढ़ाई के साथ अन्य क्षेत्र में जागरूक किया गया। साथ ही प्रशिक्षण भी दिया गया। उन्होंने बताया कि दोनों ही लोग अब अपने आस-पास के गांव में युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के साथ अन्य क्षेत्रों में प्रतिभाग करने के लिए जागरूक करेंगे। इस प्रशिक्षण में प्रत्येक जिले से मंगल दल के एक युवती और एक युवक को प्रतिभाग करना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें