फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: एटा के अलीगंज में फ्लैग मार्च, ड्रोन से निगरानी...जुमे की नमाज पर पुलिस दिखी अलर्ट

Fri, 28 Mar 2025 04:08 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

एटा की अलीगंज में अलविदा जुमा की नमाज से पहले पुलिस अलर्ट दिखी।  मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में ड्रोन से निगरानी की गई। इस दौरान अधिकारी फ्लैग मार्च का सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहे। 
 
विज्ञापन
ड्रोन से निगरानी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा के अलीगंज में मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में ड्रोन से निगरानी की गई। फ्लैग मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। इसके साथ ही लोगों से ईंट, पत्थर, कांच की बोतल जमा न करने की अपील करते हुए शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई।
विज्ञापन




अलीगंज कस्बे में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जुमे की नमाज पर पुलिस अलर्ट दिखी। क्षेत्राधिकार सुधांशु शेखर के नेतृत्व में कोतवाली प्रभारी निर्दोष कुमार सेंगर ने पुलिस बल के साथ थाना अलीगंज क्षेत्र के कस्बा अलीगंज, नगला टपुआ, नगला कनोड़ी आदि मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में ड्रोन से निगरानी रखी। इस दौरान ड्रोन कैमरे की मदद से घरों की छतों की चेकिंग की गई। अवैध शराब और संदिग्ध वस्तुओं के साथ ही लोगों से ईंट, पत्थर, कांच की बोतल जमा न करने की अपील की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चेकिंग के दौरान किसी भी स्थान पर कोई संदिग्ध सामग्री नहीं मिली है। क्षेत्राधिकार सुधांशु शेखर ने कहा कि यदि कोई भी व्यक्ति इस तरह की सामग्री रखता पाया जाता है तो पुलिस उसके खिलाफ कठोर विधिक कार्रवाई की जाएगी। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें