फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: सीनियर महिला कबड्डी के लिए पांच खिलाड़ी चयनित

Tue, 17 Nov 2026 12:20 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। शहर के जीटी रोड स्थित पंडित गोविंद वल्लभ पंत स्टेडियम में सीनियर महिला कबड्डी ट्रायल का आयोजन किया गया। इसमें जिले की पांच खिलाड़ियों का चयन किया गया। चयनित खिलाड़ी मंगलवार को अलीगढ़ में आयोजित होने वाले मंडल स्तरीय ट्रायल में प्रतिभाग करेंगी।
विज्ञापन


मंडल स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने वाली खिलाड़ियों को प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में खेलने का मौका मिलेगा। चयनित खिलाड़ियों में रिया, अनामिका, किंजल, पूजा और नंदनी शामिल हैं। ऐसे में चयनित खिलाड़ियों के सामने मंडल स्तर पर अपनी प्रतिभा साबित करने की चुनौती होगी।

गौरतलब है कि आगामी 19 से 21 नवंबर तक अमरोहा में प्रदेश स्तरीय सीनियर महिला कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। मंडल स्तर पर चयनित होने के बाद खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी।
विज्ञापन


जिला क्रीड़ाधिकारी अरविंद यादव ने बताया कि स्टेडियम में आयोजित ट्रायल के माध्यम से पांच खिलाड़ियों का चयन किया गया है। चयनित खिलाड़ियों को मंडल स्तर पर प्रतिभाग करने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें