फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में पांच लोग घायल, एक रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में पांच लोग घायल हो गए। इनमें से एक को गंभीर हालत में रेफर किया गया है। थाना पिलुआ क्षेत्र के अंतर्गत हाईवे पर स्थित गांव ततारपुर के पास बुधवार तड़के करीब चार बजे ट्रकों की आपस में भिड़ंत हो गई। इस हादसे में एक ट्रक का चालक अखिलेश कुमार निवासी अहिरुआ राजा का रामपुर थाना विशुनगढ़ जिला कन्नौज घायल हो गया।
विज्ञापन

गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत नाजुक होने के चलते अलीगढ़ रेफर किया गया है। वहीं कस्बा पिलुआ के पास कार हाईवे के डिवाइडर से टकरा गई। कार में बैठे शिवम निवासी शांतिनगर और राजीव कुमार निवासी दिनेश नगर घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोतवाली नगर क्षेत्र स्थित गांव भगीपुर निवासी अजय कुमार और अभिषेक गांव में ही बाइक फिसलने से घायल हुए हैं। दोनों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें