फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: आवासीय भवन निर्माण में पांच माह की देरी

विज्ञापन
महिला थाना परिसर में निर्माणाधीन आवासीय भवन ।संवाद - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। महिला थाना परिसर में 12 मंजिला पुलिस आवासीय भवन तैयार कराया जा रहा है। यह भवन जून 2022 में ही विभाग के सुपुर्द किया जाना था, लेकिन पांच माह की देरी हो चुकी और अभी तक निर्माण पूरा नहीं हुआ है। ऐसे में पुलिसकर्मी जर्जर भवनों में रहने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

निर्माणाधीन भवन के प्रत्येक तल पर 20 पुलिसकर्मियों के रहने की व्यवस्था की है। यहां पर करीब 250 कर्मी निवास कर सकेंगे। भूतल पर पुलिसकर्मियों के लिए भोजन व्यवस्था की जानी है। भवन कार्यदायी संस्था आरके इंफ्रास्ट्रक्चर को जून 2022 में ही पूर्ण कराना था। अभी तक पुलिस लाइन और महिला थाना परिसर में बने पुराने और जर्जर भवनों में पुलिसकर्मी रहने को मजबूर हैं।
भवन समय से तैयार न होने की वजह से अगस्त और सितंबर माह में हुई भीषण बारिश के दौरान पुलिसकर्मियों की जर्जर भवनों में सांसें थमी रहीं।
कार्यदायी संस्था के प्रबंधक कपिंद्र कुमार कपिल ने बताया कि भवन को जून माह तक तैयार करना था, लेकिन अधिक बारिश होने की वजह से कार्य प्रभावित हुआ। इसकी वजह से निर्धारित समय पर निर्माण पूरा नहीं हो सका। फरवरी तक भवन विभाग के सुपुर्द कर दिया जाएगा। आरआई लाइन हरपाल सिंह ने बताया कि भवन निर्माण में देरी हुई है, इसकी वजह से पुलिसकर्मियों को परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। कार्यदायी संस्था को जल्द भवन तैयार करने के लिए कई पत्र भेजे जा चुके हैं। मामला अधिकारियों के संज्ञान में लाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें