फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: अनुपम कॉमर्शियल कांप्लेक्स छह दुकानों की हुई नीलामी

विज्ञापन
नगर पालिका में चलती दुकानों की नीलामी प्रक्रिया।संवाद - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। नगर पालिका परिषद के प्रांगण में बने अनुपम कॉमर्शियल कांप्लेक्स में 287 दुकानों के आवंटन की प्रक्रिया विवादों के बीच फिर से शुरू हो गई है। जिलाधिकारी के निर्देश पर दुकानों का आवंटन फिर से किया जा रहा है। शुक्रवार को छह दुकानों की नीलामी हुई। अब तक कुल 15 दुकानों की नीलामी हो चुकी है।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद में बने अनुपम कॉमर्शियल कांप्लेक्स में 287 दुकानों के आवंटन के सापेक्ष कुल 95 आवेदन आए थे। जिसकी नीलामी प्रक्रिया शुक्रवार को की गई। एएसडीएम अलंकार अग्निहोत्री की मौजूदगी में नीलामी की प्रक्रिया शुरू कराई गई। इस दौरान तीन आवेदकों ने छह दुकानों के लिए बोली लगाई जिसकी प्रक्रिया पूरी की गई।
वहीं 9 एकल दुकानों के लिए अगली बार होने वाली नीलामी में दुकानें फाइनल की जाएंगी। नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी एसके गौतम ने बताया कि शुक्रवार को छह दुकानों की नीलामी हो चुकी है। शेष दुकानों के लिए नीलामी की तिथि निर्धारित की जाएगी। इस दौरान पवन कुमार, रामनिवास, यशवीर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें