फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: अंतरजनपदीय 5 अपराधी गिरफ्तार, लूट-चोरी की 5 घटनाओं का खुलासा

Sun, 11 Jan 2026 11:58 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। जलेसर क्षेत्र में लगातार चोरी-लूट की घटनाओं को अंजाम दे रहे 5 अंतरजनपदीय अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पांच घटनाओं का खुलासा कर चोरी और लूट का सामान भी बरामद किया गया है। पुलिस लाइन में रविवार को इसकी जानकारी एसएसपी श्याम नारायण सिंह ने दी।
विज्ञापन

बताया कि विवेक निवासी ऊंचागांव, सुनील कुमार व विकास उर्फ बीके निवासी ग्राम सती रनोसा, सुमित निवासी मुकुटपुर और बबलू उर्फ विपिन उर्फ पवन निवासी ग्राम रजापुर थाना रजावली जिला फिरोजाबाद को गिरफ्तार किया गया है। इनसे दो तमंचा, 3 कारतूस, चोरी की हुई 1 भैंस, घटना में प्रयोग की गई एक लोडर गाड़ी, मोटरसाइकिल, 5500 रुपये, चोरी किए हुए दो ट्रैक्टर व एक ट्रॉली बरामद किए गए हैं।बताया कि प्रवीन कुमार निवासी ऊंचागांव थाना जलेसर के घेर में 30 दिसंबर की रात के समय अज्ञात हथियारबंद घुस आए। उसे और उसके पिता के हाथ-पैर बांधकर तीन भैंस और एक पड़िया को ले गए। मोहल्ला बड़ा बाजार निवासी आनंद कुमार अग्रवाल ने देवकरनपुर स्थित ठेका पर अज्ञात बाइक सवार नकाबपोश व्यक्तियों ने सेल्समैन के ऊपर जान से मारने की नीयत से फायर करने की प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
वहीं विनय शाह निवासी ऊंचागांव ने 10 दिसंबर की रात को अज्ञात चोरों द्वारा ट्रैक्टर चोरी कर ले जाने की प्राथमिकी लिखाई थी। जबर सिंह निवासी ग्राम नगला रनुआ थाना कोतवाली देहात ने 19 अगस्त की रात में घेर से 3 भैंस व 2 पड़िया चोरी होने की प्राथमिकी दर्ज कराई। 22 दिसंबर को थाना सहपऊ जिला हाथरस में रानी गार्डन के पास सडक से एक ट्रैक्टर चोरी किया गया था। पत्रकारों को जानकारी देते समय अपर पुलिस अधीक्षक अपराध योगेंद्र सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें