एटा। सरकारी वाहनों के वायु प्रदूषण की जांच रविवार को कराई गई। इसमें पांच वाहन प्रदूषण फैलाते मिले। ये सभी स्थानीय नगर निकायों से संबंधित हैं। निकायों को इन वाहनों को संचालित न करने के निर्देश दिए गए हैं। सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय पर विशेष शिविर लगाया गया है। जिसमें चालक सरकारी गाड़ियों को लेकर पहुंच रहे हैं। सरकारी विभागों में कुल 349 वाहन पंजीकृत हैं। प्रदूषण की जांच के लिए तीन केंद्रों को नामित किया गया है।
शनिवार व रविवार में इन केंद्रों पर 110 वाहनों के प्रदूषण की जांच की गई। जिसमें नगर निकायों के पांच वाहन वायु प्रदूषण करते मिले। इन पर एआरटीओ ने संबधित नगर निकायों को इन वाहनों के प्रदूषण करने तक संचालन न करने की बात कही। एआरटीओ प्रशासन हेमचंद्र गौतम ने बताया कि दो दिन के कैंप में 110 वाहनों के प्रदूषण की जांच की गई। प्रदूषण करने वाले वाहनों से संबधित नगर निकायों के अधिकारियों को वाहनों के दुरुस्त न होने तक संचालन न करने की सूचना दी गई है। सोमवार को कैंप का आखिरी दिन है।