फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजा लड़ाओ : टीम चैंपियनशिप में पुलिस टीम ने मारी बाजी

विज्ञापन
मारहरा में प्रतियोगिता के दौरान पंजा लड़ाते खिलाड़ी ।संवाद - फोटो : ETAH
विज्ञापन
मारहरा(एटा)। कस्बा के कल्याणी डिग्री कॉलेज में उत्तर प्रदेश आर्म्स रेसलिंग एसोसिएशन एवं इंडियन आर्म्स रेसलिंग फेडरेशन के तत्वावधान में दो दिवसीय पंजा लड़ाओ प्रतियोगिता कराई गई। जिसमें तीस जनपदों के 200 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। टीम चैंपियनशिप में पुलिस टीम विजेता रही।
विज्ञापन

प्रतियोगिता शनिवार को शुरू हुई थी, जो रविवार को दूसरे दिन संपन्न कराई गई। 34वीं उत्तर प्रदेश पंजा लड़ाओ प्रतियोगिता की आयोजन समिति के अध्यक्ष विजय प्रकाश यादव ने बताया कि यह प्रतियोगिता पहली बार एटा जिले में हुई है। सचिव प्रदीप यादव ने बताया कि पुरुष, महिला, जूनियर लड़के, जूनियर लड़कियां, दिव्यांग एवं मास्टर श्रेणियों में प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें वजन वर्ग के साथ-साथ दाहिने ही नहीं, बाएं हाथ की प्रतियोगिता भी कराई गई है। आर्म्स रेसलिंग एसोसिएशन के प्रदेश सचिव डॉ. प्रवीण सिंह जादौन ने बताया कि इस प्रतियोगिता से उप्र आर्म्स रेसलिंग टीम का चयन किया जा रहा है।
चयनित टीम 31 मई से 6 जून तक हैदराबाद में आयोजित होने जा रही राष्ट्रीय पंजा लड़ाओ प्रतियोगिता में भाग लेगी। प्रतियोगिता में चयनकर्ता के रूप में सुरेंद्र सिंह, बनारस हिंदू विश्वविद्यालय वाराणसी इतिहास विभाग के प्रोफेसर एवं आर्म्स रेसलिंग एसोसिएशन के तकनीकी अध्यक्ष डॉ. राहुल राज, प्रवीण सिंह जादौन, प्रधानाचार्य सतेंद्र यादव, सुरेंद्र सिंह, सुनील यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इन जिलों के खिलाड़ियों ने लिया भाग
प्रतियोगिता में सोनभद्र, वाराणसी, कानपुर, लखनऊ, अलीगढ़, कासगंज, एटा, फर्रुखाबाद, फिरोजाबाद, आजमगढ़, इटावा, मेरठ, शामली, बागपत, गाजियाबाद, नोएडा, बुलंदशहर, हापुड़, आगरा, मथुरा, हाथरस, मैनपुरी, मुरादाबाद, झांसी, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर आदि जिलों की टीमों और खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

यह रहा परिणाम
चैंपियन
लेफ्ट हैंड जूनियर मैन चैंपियन ऑफ चैंपियंस : नितिन गिरि (रायबरेली)
लेफ्ट हैंड सीनियर मैन चैंपियन ऑफ चैंपियंस: अभिषेक कुमार (कासगंज)
राइट हैंड जूनियर मैन चैंपियन ऑफ चैंपियंस: अजय चौधरी (मथुरा)
राइट हैंड सीनियर मैन चैंपियन ऑफ चैंपियंस: आकाश कुमार (आगरा)
राइट हैंड सीनियर महिला चैंपियन ऑफ चैंपियंस: शिवानी यादव (बागपत)
भार वर्ग के विजेता
55 किलोग्राम में एटा से ललित प्रताप सिंह प्रथम, विवेक वर्मा द्वितीय
60 किलोग्राम में अमित प्रताप सिंह एटा प्रथम, राजीव यूपी पुलिस द्वितीय, गौरव केसरिया मथुरा तृतीय
65 किलोग्राम में अनुज कुमार बिजनौर प्रथम, विवेक सिंह लखनऊ द्वितीय, मोहित सिंह गोंडा तृतीय रहे
70 किलोग्राम में निशांत गुप्ता कानपुर प्रथम, मंजीत वर्मा पीलीभीत द्वितीय, अजय पाल यूपी पुलिस तृतीय
75 किलोग्राम में अनुज भाटी यूपी पुलिस प्रथम, आकाश कुमार आगरा द्वितीय, गौरव बागपत तृतीय
85 किलोग्राम में जय कुमार रावत मथुरा प्रथम, गौतम सिंह तोमर अलीगढ़ द्वितीय, अभिषेक कनौजिया यूपी पुलिस तृतीय
90 किलोग्राम में अमर चौधरी यूपी पुलिस प्रथम, हिमांशु शर्मा आगरा द्वितीय, यशराज सिंह मथुरा तृतीय
100 किलोग्राम में सचिन कुमार यूपी पुलिस प्रथम, विकास नागरत यूपी पुलिस द्वितीय, संकेत सोनी आगरा तृतीय
110 किलोग्राम में अभिषेक कुमार कासगंज प्रथम, तनुज प्रताप सिंह मथुरा द्वितीय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें