फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: बराबरी के मुकाबले पर संपन्न हुआ दंगल मेला, कई राज्यों के पहलवानों ने कुश्ती में दिखाया दांव का जादू

Wed, 26 Jul 2023 04:29 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

UP News: एटा में पांच दिवसीय दंगल मेला बराबरी के मुकाबले पर संपन्न हुआ। कई राज्यों के पहलवानों ने कुश्ती में दांव का जादू दिखाया। 
विज्ञापन
Etah News: दंगल में एक-दूसरे को चित करने की फिराक में पहलवान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के एटा में बराबरी के मुकाबले के साथ पांच दिवसीय दंगल मेला संपन्न हो गया। इसमें हिस्सा लेने के लिए नेपाल, राजस्थान, पंजाब, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश सहित कई राज्यों के पहलवान पहुंचे थे। कुश्ती के मुकाबले देखने के लिए जिला ही आसपास के जिलों से भी लोग पहुंचते थे। अंतिम मुकाबला बराबर रहने पर संचालक ने दोनों पहलवानों को बराबर राशि देकर सम्मानित किया।  

विज्ञापन


राष्ट्रीय एकता विराट कुश्ती दंगल प्रतियोगिता के बैनर तले मारहरा कस्बा स्थित एमजीएचएम इंटर कॉलेज के मैदान पर पांच दिवसीय दंगल का आयोजन किया गया। इसका समापन मंगलवार की देर शाम डेढ़ लाख की इनामी कुश्ती के आखिरी मुकाबले के साथ हुआ। दंगल देखने हजारों लोगों की भीड़ जुटी रही।

यह भी पढ़ेंः- UP: 'साहब! लोभियों ने चाकू से गला काटकर बेटी को मार डाला, मोहल्ले में ही हुई थी शादी'...बिलख पड़ी नैना की मां

विज्ञापन

आखिरी मुकाबला भारत केसरी पहलवान रामेश्वर सिंह यादव अगसौली एवं जलालाबाद के आसिफ कुरैशी के बीच हुआ। यहां रोचक मुकाबला 15 मिनट तक चला। जनता की निगाहें इस रोमांचक कुश्ती पर टिकी रहीं। आखिरी दौर में समय पूरा होने पर दंगल रेफरी ने दोनों पहलवानों को बराबरी पर छोड़ दिया। 

यह भी पढ़ेंः- आगरा पेशाब कांड: पीड़ित भी आया पुलिस के सामने, उस रात किए गए जुर्म की दास्तां सुन कांप गई रूह
 

Etah News: बराबरी के मुकाबले पर खत्म हुआ आखिरी मुकाबला - फोटो : अमर उजाला
कुश्ती में एक हीरो कंपनी की स्पलेंडर बाइक और 51 हजार रुपये की नकद धनराशि इनाम के तौर पर रखी गई थी। मुकाबला बराबर रहने पर दंगल आयोजक ने दोनों पहलवानों को 75-75 हजार रुपये देकर सम्मानित किया। पांच दिन तक चले इस दंगल मेला में नेपाल, राजस्थान, पंजाब, दिल्ली, अयोध्या, हिमाचल प्रदेश सहित कई राज्यों के पहलवान पहुंचे थे। 

यह भी पढ़ेंः- Agra: घरवालों ने शादी के लिए नहीं दिया पैसा तो लगा लिया फंदा...फिर दरवाजा तोड़कर घुसी पुलिस और यूं हुआ कमाल
 
विज्ञापन

पूरे दंगल में बाबा लाडी पहलवान जनता के लिए आकर्षण का केंद्र रहे। कारण कि वह गाने की धुन पर कुश्ती लड़ते और सामने वाले को पटखनी दे देते। इसके अलावा नेपाल के पहलवान लकी थापा भी गाने की धुन पर कुश्ती लड़े। दंगल का आयोजन अजीत पहलवान पागल बाबा ने कराया। इस अवसर राहुल भारद्वाज, राशिद कुरैशी, संदीप उपाध्याय, बबलू चौधरी, महेशचंद्र , सत्यवीर, सोमेश मिश्रा, राहुल शाहू, आदि हजारों की तादाद में लोग मौजूद रहे।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें