जलेसर। पशु चोर बताकर पांच लोगों को ग्रामीणों ने दबोच लिया। सकरौली थाना क्षेत्र के गांव हंसपुर में शनिवार की रात पकड़े गए लोगों को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस पूछताछ में सभी आम लोग निकले जिसके बाद उन्हें छोड़ दिया गया।
जन्माष्टमी पर गांव में देर रात तक लोग जागते रहे। पूजा करने के बाद सोए ही थे कि तभी आहट पर जगार हो गई। ग्रामीणों ने पांच युवकों काे पीछा कर पकड़ लिया। पशु चोर बताकर इसकी सूचना पुलिस को दी। आसपास के गांव के लोग एवं सकरौली थाना प्रभारी सीता त्रिपाठी फोर्स सहित मौके पर पहुंच गईं। पुलिस युवकों को अपने साथ थाने ले आई।
सीओ ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पूछताछ में पता लगा कि युवक पास के ही गांव के हैं और वहां तालाब में मछली पकड़ रहे थे। ग्रामीणों ने पशु चोर समझकर उन्हें पकड़ लिया था।