फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: जिम के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग, अस्पताल के शीशे टूटे

Fri, 06 Nov 2026 11:09 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। निधौली रोड पर बृहस्पतिवार रात बाइक सवार युवकों ने द नेचुरल जिम के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। रात करीब 8:40 बजे हुई वारदात में जिम संचालक सुनील कुमार बाल-बाल बच गए। हमलावरों की चलाई दो गोलियां जिम के ऊपर संचालित अस्पताल के शीशे तोड़कर निकल गईं।
विज्ञापन

इससे अस्पताल में मौजूद लोगों और मरीजों के तीमारदारों में दहशत फैल गई। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें युवक खुलेआम सड़क पर फायरिंग करते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने शुक्रवार को एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
शहर के चोंचा बनगांव निवासी सुनील कुमार ने पुलिस को बताया कि उऩकी निधौली रोड स्थित शृंगार नगर में द नेचुरल जिम नाम से प्रतिष्ठान है। पांच नवंबर की रात करीब 8:40 बजे वह जिम के बाहर खड़े थे।
विज्ञापन

आरोप है कि इसी दौरान बाइक सवार विश्वराज साथियों के साथ पहुंचा और फायरिंग कर दी। हमलावरों ने पथराव भी किया। सुनील ने किसी तरह छुपकर अपनी जान बचाई। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने विश्वराज निवासी एमपी नगर, आदित्य निवासी किदवई नगर, आर्यन चौधरी निवासी खुसालगढ़ थाना रिजोर, हाल निवासी पीपल अड्डा, अनुज निवासी श्याम विहार कॉलोनी, अर्पित निवासी सुनहरी नगर और राज साहू निवासी पीपल अड्डा समेत दो अन्य युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। आरोप था कि विश्वराज के पास पिस्तौल, जबकि आर्यन और अर्पित के पास तमंचे थे।
फायरिंग के दौरान दो गोलियां जिम के ऊपर संचालित मेट्रो चाइल्ड अस्पताल की खिड़कियों के शीशे तोड़कर निकल गईं। मौके से पिस्टल का खोखा बरामद किया गया। पीड़ित ने गोली का अगला हिस्सा भी पुलिस को सौंपा था। पुलिस ने मामले में आरोपी राज साहू निवासी पीपल अड्डा को गिरफ्तार कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें