फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लॉट पर कब्जे को लेकर श्रीनगर कालोनी में फिर चली गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। कोतवाली नगर के श्रीनगर कॉलोनी में प्लॉट पर कब्जे को लेकर रविवार को दो पक्षों में जमकर विवाद हुआ। एक पक्ष की महिलाओं की ओर से हत्या करने के इरादे से गोली चलाने सहित तमाम आरोप लगाए गए हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस कॉलोनी में पहले भी प्लॉट पर कब्जा करने को लेकर तीन मुकदमे दर्ज हो चुके हैं और कई लोगों को जेल भेजा जा चुका है।
विज्ञापन

शहर के श्रीनगर कॉलोनी निवासी नीतू यादव पत्नी प्रेमचंद्र यादव का आरोप है कि रविवार को कृष्णा विहार कॉलोनी निवासी महावीर पुत्र रघुवीर, सुखेंद्र व धर्मेंद्र पुत्र महावीर, योगेश पुत्र शिव सिंह, जितेंद्र और अंशुमान प्लॉट पर जबरन कब्जा करने पहुंच गए। इनके हाथों में लाठी-डंडा और अवैध हथियार थे।
प्लॉट पर कब्जा करने का विरोध किया गया तो आरोपियों ने मारपीट कर हत्या करने के इरादे से गोली चला दी। बचाने के लिए आई बेटी सुमित्रा और बविता की भी पिटाई की गई। पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं दबिश देकर सोमवार को आरोपी सुखवेंद्र, योगेश, धर्मेंद्र और महावीर को गिरफ्तार कर लिया गया। साथ ही आरोपियों को जेल भी भेज दिया गया है।
विज्ञापन

- शहर की श्रीनगर कॉलोनी में दो पक्षों के बीच प्लॉट पर कब्जा करने को लेकर विवाद हुआ था। महिला की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। - सुनील कुमार सिंह, एसएसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें