एटा। थाना अवागढ़ क्षेत्र के गांव टोडरपुर निवासी सुरेशचंद्र का आरोप है कि खेत की मेड़ पर खड़े पेड़ को उत्तमचंद्र निवासी चडऱई थाना फरिहा, जिला फिरोजाबाद ने बिना अनुमति के काट लिए। विरोध पर उसने अपने भाई बिजनेश, राजू और सुनील को बुलाकर लाठी डंडा और कुल्हाड़ी से हमला घायल कर दिया और धमकी दी गई।
प्रभारी निरीक्षक केके बालियान ने बताया है कि रिपोर्ट दर्ज करने के बाद दो आरोपी उत्तम और बिजनेश को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो अभी फरार हैं। वहीं कस्बा के मोहल्ला कोलियान निवासी अतुल ने मोहल्ला के ही उमेश सहित चार के खिलाफ घर में घुसकर परिजनों की लाठी डंडों से मारपीट कर गाली गलौज करने और धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। संवाद