फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: कर्मचारी पर झोंके फायर, बंद हुई पेट्रोल पंप, रिपोर्ट दर्ज

Mon, 16 Sep 2024 10:52 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। शहर के अरुणा नगर निवासी प्रेमलता शर्मा ने थाना जलेसर में विकेंद्र निवासी रवि गैस गोदाम सहित पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर 8 अगस्त को हमारे रतन धारा फिलिंग स्टेशन पर आकर गालीगलौज की। विरोध करने पर जान से मारने की नीयत से कर्मचारियों के ऊपर फायर छोड़ दिया।
विज्ञापन

प्रेमलता शर्मा ने बताया कि 8 अगस्त 2024 को विकेंद्र, रिशू, शारदा शर्मा, राकेश, रेनू आए और गालियां देने लगे। विरोध करने पर विकेंद्र ने अपनी रिवॉल्वर से पंप पर कर्मचारी महिपाल उर्फ पप्पू निवासी गणेशपुर थाना जलेसर के ऊपर कई फायर कर दिए। किसी तरीके से कर्मचारी जान बचाकर भाग गया और पंप बंद हो गई। इन लोगों के भय से कोई भी कर्मचारी पेट्रोल पंप पर काम करने नहीं आ रहा है। इन लोगों ने पहले भी कई बार झगड़ा करके पंप बंद कराई है। आते जाते मेरी गाड़ी का पीछा करते हैं और परिवार सहित जान से मारने की धमकी देते हैं।
आरोप लगाया कि इन लोगों ने 2.53 लाख का डीजल भी उधार ले लिया है। इससे पहले मोबीऑइल की भी बेईमानी की है। वहीं फिर से पेट्रोल-डीजल उधार मांगते हैं और अपनी गैस सिलेंडर से भरी हुई गाड़ी को लाकर पंप परिसर में खड़ा कर देते हैं, जिससे पंप पर कभी कोई अप्रिय घटना हो सकती है। सीओ जलेसर कृष्ण मुरारी दोहरे ने बताया कि पारिवारिक मामला है, रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की गहनता के साथ छानबीन की जा रही है। जो भी तथ्य निकाल कर आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें