जलेसर में फेक्ट्री में लगी आग ।संवाद
- फोटो : ETAH
जलेसर। आगरा-जलेसर मार्ग स्थित मित्तल मेगा मार्ट में शुक्रवार देररात अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया।
पालिकाध्यक्ष विकास मित्तल के पुत्र प्रशांत मित्तल ने आगरा-जलेसर मार्ग स्थित शोरा कोठी में मित्तल मेगा मार्ट के नाम से शोरूम खोला था। शुक्रवार देररात शोरूम में अज्ञात कारणों से आग लग गई। धुआं और आग की लपटों को देखकर फायर ब्रिगेड को सूचना दी।
सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद एटा से दो फायर ब्रिगेड की गाड़ी और बुलाया गया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
हालांकि आग से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। विकास मित्तल ने बताया कि इसी गोदाम में शोरा का गोदाम भी है। ऐसे में आग ज्वलनशील पदार्थ में लग जाती है स्थिति और बेकाबू हो जाती।