फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने लगाई कानूनगो को फटकार

विज्ञापन
थाना समाधान दिवस पर शिकायतकर्ताओं की शिकायतों को सुनते जिलाधिकारी सुखलाल भारती एवं वरिष्ठ पुलि? - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। जिलाधिकारी सुखलाल भारती ने शनिवार को थाना मिरहची पहुंचकर थाना समाधान दिवस का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान मालती नामक महिला ने कानूनगो एवं लेखपाल पर जमीन के विवाद में निस्तारण न करने की शिकायत की। इस पर डीएम ने कानूनगो को फटकार लगाते हुए तत्काल समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह के साथ थाना समाधान दिवस में थाना मिरहची पहुंचे डीएम ने लोगों की शिकायतों को सुना। उन्होंने थाने में शिकायत रजिस्टर, महिला हेल्प डेस्क रजिस्टर का अवलोकन कर शिकायतों के निस्तारण की स्थिति के विषय में जानकारी प्राप्त की।
डीएम, एसएसपी ने थाना समाधान दिवस में कुल दो शिकायत को सुना एवं अधिकारियों को शिकायत का निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समाधान दिवस रजिस्टर में अनिवार्य रूप से सभी प्रार्थना पत्र अंकित करें तथा शिकायत के निस्तारण से शिकायतकर्ता को अवश्य अवगत कराया जाये। निर्देश दिए कि थाना समाधान दिवस में राजस्व व पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतों का निस्तारण समयबद्धता के साथ किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें