फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूटते बदमाशों पर युवक ने किया फायर, एक घायल

Mon, 29 Dec 2014 11:53 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना बागवाला के भलाईपुर के निकट सोमवार देर शाम बाइक सवार तीन बदमाशों ने एक युवक और उसकी चाची को लूट लिया। युवक ने बचाव में अपनी लाइसेंसी पिस्टल से फायर किया। इससे एक बदमाश के गोली लग गई। अन्य बदमाश अपने घायल साथी को लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन




कोतवाली देहात के अंतर्गत गांव उज्जैपुर निवासी प्रदीप अपनी चाची को बागवाला थाना क्षेत्र के गांव भलाईपुर से लेकर बाइक पर आ रहा था। देर शाम लगभग 7.30 बजे भलाईपुर के करीब बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने ओवरटेक कर प्रदीप की बाइक को रुकवा लिया। बाइक रुकते ही बदमाशों ने असलाह के बल पर प्रदीप और उसकी चाची से जेवर, नकदी और मोबाइल लूटना शुरू कर दिए।



बताते हैं कि बदमाशों से बचाव करने के लिए प्रदीप ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से फायर कर दिया। एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। इससे बदमाश घबरा गए और वह अपने घायल साथी को बाइक पर बैठाकर भाग निकले। घटना के संबंध में थाने में तहरीर दे दी गई है। सूचना पर पुलिस ने बदमाशों की तलाश में चेकिंग भी की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें