एटा। शहर के मोहल्ला किदवई नगर निवासी एक वृद्ध शुक्रवार सुबह हीटर से ताप रहे थे। किसी तरह हीटर से कपड़ों में आग लग गई, जिससे वृद्ध झुलस गया। कोतवाली नगर के मोहल्ला किदवई नगर निवासी हाशिम अली (85) बेड पर लेटे थे।
वहीं पास में ही हीटर जल रहा था। हवा के झोंके से पास का पर्दा हीटर पर जा गिरा। इससे पर्दे में आग लग गई। आग हाशिम अली के बेड पर जा पहुंची। जहां उनके दोनों पैर झुलस गए। परिजन उन्हें मेडिकल कॉलेज लेकर आए। जहां इलाज चल रहा है।
तापते समय बरतें सावधानी
- बंद कमरे में आग न जलाएं। धुआं बाहर न निकलने पर कार्बन मोनोक्साइड इकट्ठी हो जाती है, जिससे मृत्यु हो सकती है।
- हीटर, अंगीठी आदि ऐसी जगह रखें जहां कपड़े, कागज आदि आसानी से आग पकड़ने वाला सामान न रखा हो।
- जाग रहे हों, तभी तक ही तापें। नींद आए तो हीटर, अंगीठी आदि बंद कर दें।