मेहता पार्क के पास एक मकान में लगी आग बुझाने के बाद निरीक्षण करती अग्निशमन टीम। संवाद
एटा। शहर के मोहल्ला मेहता पार्क में रविवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक मकान की तीसरी मंजिल पर बने कमरे में अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। पीड़ित कौशल कुमार के अनुसार कमरे में लगे विद्युत उपकरणों में अचानक चिंगारी निकली और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया।
आग की लपटें उठती देख परिजन और पड़ोसियों ने शोर मचाया और आग बुझाने का प्रयास करने लगे। इसी बीच मोहल्ले के लोगों ने दमकल विभाग को सूचना दे दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। दमकल कर्मियों ने स्थानीय लोगों और पीड़ित परिवार की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने से कमरे में रखा फर्नीचर, बिस्तर, कपड़े, इलेक्ट्रॉनिक सामान सहित अन्य घरेलू समय रहते आग बुझा ली गई, जिससे वह अन्य कमरों या आसपास के मकानों तक नहीं फैल सकी। घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।