फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: बंद घऱ में लगी आग, घरेलू सामान जलकर राख

Sun, 24 May 2026 12:10 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
सकीट के मलिनगांव के एक घऱ में लगी आग। संवाद
विज्ञापन
सकीट। क्षेत्र के ग्राम मलिगांव में बंद घर में आग लग गई। इससे घर में रखा घरेलू सामान जलकर राख हो गया। शनिवार को थाना सकीट क्षेत्र के ग्राम मलिगांव निवासी सुखबीर के घर मे अचानक उस समय आग लग गई जब घर में कोई नही था। घर में खाने के लिए रखा अनाज सहित घरेलू सामान जलकर राख हो गया। आग लगने से गरीब के सर ढकने का सहारा छिन गया। आग लगते देख आस पास के लोग दौड़ कर मौके पर पहुंच गए। आग को बुझाने का प्रयास करने लगे।लेकिन आग का बिकराल रूप देख आग बुझाते समय लोग तपते तापमान व आग की लपटों से बचते नजर आए।आग बुझाने के लिए दमकल को सूचना दी गई। लेकिन जबतक दमकल मौके पर पहुंचती तब तक ग्राम वासियों ने आग पर काबू पा लिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि सुखवीर का परिवार रिश्तेदारी में गया हुआ था। घर पर कोई नही था।
विज्ञापन




मलावन थाना के पीछे खेतों में आग लगने से भगदड़
सकीट। मलावन थाना के पीछे खेतों में आग लगने पर लोगों में भगदड़ मच गई। सीआईएसएफ जवानों एवं दमकल ने पहुंचकर समय रहते आग पर काबू पा लिया। आग बुझने पर बड़ा हादसा टलने पर लोगों ने राहत की सांस ली है। लोगों ने बताया थाना के पीछे जवाहर तापीय परियोजन का स्क्रैप यार्ड है जिसमें शुक्रवार को आग लग गई थी। आग के पूरी तरह न बुझने पर वह सुलगती रही और खेतों में पहुंच गई। लगातार दूसरे दिन आग लगने पर लोग पुन: आग लगने पर आशंकित हैं।

सकीट के मलिनगांव के एक घऱ में लगी आग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें