फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोखाधड़ी कर दूसरे को भूखंड बेचने मामले में एफआईआर दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। शहर के चंदननगर इलाके में एक महिला के भूखंड नामजद आरोपियों के द्वारा किसी अन्य को फर्जी तरीके से विक्रय कर देने के मामले में सदर कोतवाली पुलिस ने धोखाधड़ी के आरोप में सात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। एसपी के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

महिला माधुरी गुप्ता पत्नी ओमप्रकाश गुप्ता निवासी आजाद नगर श्रीनाथ मंदिर ने एफआईआर दर्ज कराई है। उनका आरोप है कि उन्होंने बताया कि भूखंड का 7 फरवरी 1996 को बैनामा कराया था।
उन्हीं के साथ नीलम माहेश्वरी और नीना गुप्ता ने भी भूखंड का बैनामा कराया था। यह बैनामा शीला रायजादा के द्वारा किया गया था, लेकिन बाद में उनके पुत्र राजीव रायजादा, बिजेंद्र यादव, राकेश कुमार, पवनीश कुमार, महेंद्र पाल, सूर्यकांत एवं धीरेश वार्ष्णेय ने धोखाधड़ी करके भूखंड के बैनामा कर दिए। इन्हीं सभी आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज करके मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें