फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानक से अधिक गड्ढा खोदने पर पीएनसी कंपनी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। पीएनसी कंपनी की ओर से मानक से अधिक खोदाई कर बनाए गए गहरे गड्ढे में गिरकर शनिवार को एक किशोर की मौत हो गई थी। इसके बाद ग्रामीणों में रोष पनप गया। किशोर के पिता ने पीएनसी कंपनी के ठेकेदार सहित दो के खिलाफ रिपोर्ट कराई है।
विज्ञापन

थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव भदौं निवासी अजब सिंह के इकलौते पुत्र सोनू (13) की तालाब किनारे बनाए गए गहरे गड्ढे में फिसलने से मौत हो गई थी। अजब सिंह का आरोप है कि पीएनसी कंपनी की ओर से हाईवे का निर्माण कराया जा रहा है। इसके लिए गांव भदौं और पुराव से मिट्टी खोदी गई।
इस दौरान मानकों को दरकिनार करते हुए 25-30 फुट गहरी खाई बना दी गई। मिट्टी खोदाई के बाद बने गहरे गड्ढों में कंपनी के लोगों ने पानी भर दिया जो आम लोगों के लिए खतरनाक साबित हो रहा है। अगर मानकों के अनुसार मिट्टी की खोदाई की जाती तो शायद उनके पुत्र सोनू की मौत नहीं होती।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक प्रवीन कुमार सिंह ने बताया है कि अजब सिंह की तहरीर के आधार पर गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है और आरोपियों के खिलाफ जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें