एटा। थाना बागवाला के गांव सियपुर में बेटी की विदाई के बाद रविवार की देर रात पिता ने विषाक्त पदार्थ निगल लिया। हालत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज लेकर आए, यहां उपचार चल रहा है। बहनोई ने बताया कि विदा के बाद पत्नी से कहासुनी हो गई तो विषाक्त पदार्थ निगल लिया।
गांव सियपुर निवासी राकेशबाबू के बहनोई गुड्डू वर्मा ने बताया कि रविवार को साले की बेटी की शादी के बाद हंसी-खुशी विदा कर दी गई। जिसके बाद देर शाम पति-पत्नी के बीच किसी बाद के चलते वाद-विवाद हो गया। लोगों ने समझा-बुझाकर मामले को शांत कर दिया। देर रात जब सब लोग इधर-उधर थे, राकेश ने अपने कमरे में जाकर कोई विषाक्त पदार्थ निगल लिया।
हालत बिगड़ने पर परिजन को जानकारी हुई तो मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। यहां उपचार चल रहा है और सेहत में सुधार हुआ है। बताया कि बेटी की विदा के बाद राकेश ने शराब का सेवन किया था और नशे में कुछ कह दिया। इसी के चलते पत्नी से विवाद हो गया। संवाद