फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीकाकरण को लेकर मारामारी, हंगामा

विज्ञापन
शहर के नगला पोता स्थित अर्बन पीएचसी पर शुक्रवार को टीकाकरण न होने पर हंगामा करते लोग। संवाद - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। तीसरी लहर को लेकर लोग टीकाकरण के प्रति सचेत हो गए हैं। बड़ी संख्या में घरों से निकलकर आ रहे हैं। ऐसे में सरकारी इंतजाम बौने होतेे नजर आ रहे हैं। शुक्रवार को जिला अस्पताल और जिला महिला अस्पताल में टीकाकरण के लिए मारामारी मची रही। जिला अस्पताल में लोगों को काबू में करने के लिए पुलिस को बुलाना पड़ा। वहीं शहर के नगला पोता स्थित अर्बन पीएचसी पर भी हंगामेदार स्थिति बन गई।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिला अस्पताल व जिला महिला अस्पताल में बने स्पेशल बूथ पर टीकाकरण कराने वालों की भीड़ जमा हो गई। दोनों स्थानों पर पहले टीका लगवाने को लेकर धक्का-मुक्की होने लगी। स्वास्थ्यकर्मियों ने समझाने की कोशिश की लेकिन बात नहीं बनी। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस के पहुंचने पर लोग शांत हुए। जिला अस्पताल में कोरोना टीकाकरण का कार्य कर रहीं एएनएम ज्योति और कामिनी ने बताया कि टीकाकरण के लिए लोगों की भीड़ ज्यादा लग गई थी। इस दौरान वह लोग पहले टीका लगवाने के लिए आपस में धक्का-मुक्की करने लगे। पुलिस के आने पर शांत हो गए।
वहीं नगला पोता स्थित अर्बन पीएचसी पर स्वास्थ्यकर्मी आरती और हेमलता ने बताया कि यहां टीकाकरण की दो साइट चल रही हैं। टीकाकरण कराने के लिए लोगों की भीड़ अधिक जमा हो जाती है। चार व्यक्ति पीछे के रास्ते अंदर आ गए। इससे बाहर खड़े व्यक्ति रोष जताने लगे। दरवाजा खोलकर अंदर आ गए और हंगामा करने लगे। लोगों का कहना था कि स्वास्थ्यकर्मियों ने इन्हें अंदर बुलाया है। हंगामे की सूचना उच्चाधिकारियों को दी गई। उन्होंने पुलिस को मौके पर भेजने की बात कही। स्वास्थ्यकर्मियों ने बताया इस दौरान 15 मिनट तक टीकाकरण का कार्य बंद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें