मोहल्ला कैलाशगंज में एक बार फिर जगह पर कब्जे को लेकर हल्ला हो गया।
कब्जा की सूचना पर लोग एकत्रित हो गए और हंगामा काटने लगे। मामले की
जानकारी पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर मामला शांत
कराया। कोतवाली नगर के मोहल्ला कैलाशगंज में पन्नालाल शाक्य का मकान है।
जिस पर रविवार सुबह करीब छह बजे मोहल्ले के ही एक दबंग पीड़ित की दीवार
तोड़ने लगा और कब्जे का प्रयास किया। कब्जा होता देख पीड़ित ने शोर मचा
दिया। हल्ला सुनकर लोग एकत्रित हो गए। पीड़ित के पक्ष में आकर हंगामा काटने
लगे। मामला बढ़ता देख जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंच गई और
मामला शांत कराया। पुलिस ने दोनों पक्षों में समझौता करा दिया है।
बता
दें कि जगह पर कब्जा करने का यह तीसरा मामला है। इससे पहले एक मकान, एक
तालाब पर भी कब्जा करने की कोशिश की गई, मगर विरोध के बाद कब्जा नहीं हो
सका। थाना मिरहची के गांव यादगारपुर निवासी अनीशा देवी ने कोर्ट के आदेश से
रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि गांव लोधामई निवासी आरोपी ज्ञानसिंह सहित
दो लोगों ने पीड़िता के मकान पर कब्जा कर लिया है।