फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सास को दिया धक्का, बहू से की अश्लील हरकत

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। थाना मिरहची क्षेत्र के गांव नगला घसिया के पास बाइक सवार युवक ने बुजुर्ग महिला को बाइक से धक्का देकर गिरा दिया। वहीं, बहू के साथ छेड़छाड़ कर जेवरात छीनने लगा। शोर मचाने पर मौके पर आसपास के लोग पहुंच गए। यह देखकर आरोपी भाग गया। वारदात चार अगस्त की बताई जा रही है। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक सीताराम सरोज ने बताया कि एक महिला अपनी सास के साथ बस में बैठकर कहीं जा रही थी। इसी बीच रिषभ पुत्र रियासत अली निवासी जिन्हैरा ने मोहनपुर कासगंज के पास बस को हाथ दिखाकर रोक ली। इसपर आरोपी ने बहू को बताया कि उसका दुर्घना में घायल हो गया है। इस पर महिला और उसकी सास बस से उतर कर युवक की बाइक पर मौके पर चलने के लिए बैठ गईं।
उन्होंने बताया कि गांव नगला घसिया के पास पहुंचने पर बाइक सवार ने सास को बाइक से धक्का देकर गिरा दिया। साथ ही बहू के साथ छेड़छाड़ करने लगा। साथ ही जेवर छीनने की कोशिश करने लगा। शोर मचाने पर मौके पर भीड़ जुट गई।
विज्ञापन

यह आरोपी भाग निकला। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तारी को दबिश दी जा रही है। पुलिस के अनुसार महिला और बाइक सवार युवक के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। बाद में परिजनों ने युवती की शादी दूसरे जगह कर दी थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें