फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइकों की भिडंत वृद्ध की मौत, बेटा पत्नी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा/मिरहची। कस्बा में मारहरा-मिरहची रोड पर हनुमान मंदिर के पास शनिवार की देरशाम बाइकों में टक्कर हो गई। हादसे में अधेड़ की मौत हो गई, जबकि बेटा और पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल कासगंज में भर्ती कराया गया, यहां से अलीगढ़ रेफर कर दिया गया है। वहीं, दूसरी बाइक पर सवार युवक मौके से भाग गया।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार थाना मिरहची के गांव कुटैना माफी निवासी रवेंद्र (55) अपने बेटे रवि के साथ बीमार पत्नी अतिप्यारी को दवा दिलाकर करीब आठ बजे बाइक से घर लौट रहे थे। जब वे हनुमान मंदिर के पास पहुंचे तभी एक बाइक सवार उनके सामने आ गया। इससे दोनों बाइकों में टक्कर हो गई। इसमें तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके कुछ देर बाद ही रवेंद्र ने दम तोड़ दिया।
मौके पर मौजूद लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस बुलाकर घायलों को अस्पताल भिजवाया। यहां पर हालत नाजुक होने पर उन्हें अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। उधर, कोतवाली नगर स्थित शिवसिंहपुर के पास बाइक फिसलने से इंद्रजीत और सत्यदेव निवासी पदारतपुर थाना गंजडुंडवारा जिला कासगंज घायल हुए है। दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें