फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजे पर डांस को लेकर फायरिंग और पथराव में छह लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। अवागढ़ क्षेत्र का गांव नगला नया में डीजे पर डांस को लेकर पथराव और फायरिंग के बाद होली की खुशियों के बीच मंगलवार को भगदड़ मच गई। फायरिंग में एक के बाद छह लोग घायल हो गए। फायरिंग की खबर मिलते ही दोनों एएसपी गांव पहुंच गए। घायलों को पीएचसी पर भर्ती कराया गया, यहां से आगरा रेफर कर दिया।
विज्ञापन

नगला नया निवासी रिषी कुमार पुत्र देवेंद्र सिंह का आरोप है कि मंगलवार को दिन में गांव में डीजे बज रहा था, इस पर डांस करने को लेकर विवाद हो गया। शाम करीब छह बजे अपने परिजनों के साथ होली मिलने आ रहा था। तभी दिन में हुए विवाद को लेकर गांव के ही दयाराम, मोहर सिंह और गजेंद्र उर्फ भूरा पुत्रगण विजयपाल सिंह ने छतों से पथराव कर दिया और लाइसेंसी बंदूक व अवैध हथियारों से फायरिंग कर दी।
फायरिंग में भाई गौरव, राघव पुत्र जगदीश, सुनील पुत्र नरेंद्र सिंह, दीपक पुत्र मुन्ना लाल, सचिन पुत्र भंवरपाल, विश्वनाथ पुत्र रामनाथ के गोलियां और छर्रे जा लगे। इसकी खबर पुलिस को दी गई, पुलिस ने गांव में पहुंचकर घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अवागढ़ पर पहुंचाया, यहां से घायलों को आगरा रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

रिषी पाल ने तहरीर देकर दयाराम सहित तीनों भाईयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं देरशाम एएसपी संजय कुमार, एएसपी क्राइम राहुल कुमार और सीओ जलेसर रामनिवास सिंह पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे और वारदात की जानकारी ली। पुलिस ने एक आरोपी गजेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है।
अवागढ़ क्षेत्र के गांव नगला नया में होली के मौके पर डीजे पर डांस को लेकर एक पक्ष की ओर से फायरिंग की गई, इसमें छह लोग घायल हुए हैं। तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

संजय कुमार, एएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें