फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: खांसी के साथ बुखार, एक सप्ताह तक मांसपेशियों में हो रहा दर्द

Mon, 09 Sep 2024 10:47 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में इन दोनों बुखार के मरीजों के अलावा मांसपेशियों में दर्द के मरीज बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। चिकित्सकों का कहना है इस बार वायरल बुखार का स्वरूप बदला हुआ है। जिसे ठीक होने में सप्ताह भर तक का समय लग रहा है।
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज की ओपीडी खुलते ही मरीजों की वहां पर्चा काउंटर से लेकर चिकित्सक के कक्ष के बाहर व दवा काउंटर पर भीड़ जमा हो जाती है। बड़ी संख्या में मरीज बुखार के पीड़ित पहुंचते हैं। चिकित्सकों की मानें तो मेडिसिन विभाग में आधी ओपीडी बुखार के पीड़ितों की रहती है। हालांकि जांच में डेंगू और मलेरिया निकल रहा है, लेकिन बुखार पीड़ितों की मांसपेशियों में हो रहा दर्द उन्हें परेशान किए हुए है। ओपीडी में अधिकांश मरीज वायरल बुखार, दर्द, खांसी, गले में खराश के पहुंच रहे हैं।
इमरजसेंसी प्रभारी डॉ. माधवेंद्र ने बताया कि इस बार वायरल बुखार का स्वरूप बदला हुआ देखने को मिल रहा है। मरीजों को हल्का बुखार होता है, लेकिन कमर पर मांसपेशियों में दर्द अधिक रहता है। लगातार खांसी आने से फेफड़ों में दिक्कत हो जाती है। सामान्य बुखार जानकर मरीज खुद से मेडिकल स्टोर से दवा लेकर खाते रहते हैं। इससे बीमारी बढ़ जाती है। चार दिन लगातार बुखार आने पर जांच कर कर तत्काल उपचार शुरू कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें